कई बीमारियों का रामबाण इलाज है लहसुन, जानें कौन से रोग होते हैं दूर

कई बीमारियों का रामबाण इलाज है लहसुन, जानें कौन से रोग होते हैं दूर

सेहतराग टीम

हम अपने भोजन पर ध्यान दें तो हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए तो एक्सपर्ट हमेशा पोषणयुक्त भोजन करने की सलाह देते हैं। वहीं हमारे खाद्य पदार्थ में कई ऐसे भी पदार्थ होते हैं जो कई रोगों को दूर करने में हमारी काफी मदद करते हैं। उन्हीं में एक है लहसुन जिसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। लहसुन को हम कई रूप मे इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे पाउडर,तेल, नमक आदि में उपलब्ध होता है। जहां एक तरफ लहसुन हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, तो वहीं दूसरी तरफ ये हमें कई गंभीर बीमारियों से कोसों दूर रखने व बचाने का काम भी करता है। हालांकि, कई लोगों को लहसुन खाना पसंद नहीं होता है, लेकिन अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है तो आप लहसुन की चाय का सेवन कर सकते हैं। ये आपको निरोगी रखने में काफी मदद कर सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

पढ़ें- महामारी के दौर में अब और आने वाले समय में डाइट कैसी होनी चाहिए?

लहसुन की चाय बनाने के लिए आपको एक बर्तन चाहिए, जिसमें पहले तो पीने लायक पानी उबाल लें। इसके बाद इसमें अदरक, काली मिर्च और इसके साथ लहसुन को कूटकर डाल दें। साथ ही अपने स्वाद के हिसाब से इसमें आप नींबू और दालचीनी भी मिला सकते हैं। इसके बाद चाय को कुछ मिनट तक उबलने दें। इसके बाद आपकी लहसुन की चाय तैयार हो जाएगी। इसे छानकर एक कप में रखकर गर्म-गर्म इसका सेवन करें। ये चाय आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मदद कर सकती है।

वैसे जिन लोगों को हाई ब्लड शुगर या फिर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उन्हें सामान्य चाय पीने की सलाह नहीं दी जाती। लेकिन इन लोगों के लिए लहसुन की चाय काफी फायदेमंद होती है। लहसुन की चाय में कैफीन नहीं होता है और इसमें जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण होते हैं। इसमें दालचीनी और अदरक मिलाने से स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ मिलते हैं। इसके अलावा लहसुन की चाय इम्युनिटी को बूस्ट करने का काम भी करती है, और साथ ही ये ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और चयापचय में सुधार करने के लिए जानी जाती है।

लहसुन टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में ब्लड शुगर के लेवल को कम करने के लिए जाना जाता है। लहसुन की चाय कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करती है और डायबिटीज से जुड़े अन्य स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने के लिए जानी जाती है। लहसुन में पाया जाने वाला विटामिन- सी हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है और हमारे अंगों को स्वस्थ और उनके कामकाज को बनाए रखता है। इसलिए लहसुन वाली चाय पीने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें-

क्या भारतीय भोजन हमारी सेहत के लिए लाभकारी है?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।